इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस बार दो नई टीमों का आगाज हुआ था, लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स (Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans) और इन दोनों की टीमों के बीच 10 मई को पुणे में मुकाबला हुआ.

इस मुकाबले में गुजरात ने 62 रनों से मैच को जीत लिया और इसी के साथ इस सीजन के प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर गुजरात के फैंस जमकर खुशियां मना रहे हैं. ट्विटर पर #GTvsLSG टॉप ट्रेंड कर रहा है. फैंस इसी हैशटैग के साथ अपने-अपने मजेदार रिएक्शन्स दिए जा रहे हैं।

इस लो स्कोरिंग मैच में राशिद खान ने चार विकेट झटक कर लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमर ही तोड़ दी और एक ही झटके में मैच को एकतरफा कर दिया. हालांकि जिस तरह से गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए महज 144 रन का ही स्कोर खड़ा किया था, उसे देख कर तो यही लग रहा था कि लखनऊ की टीम आसानी से यह स्कोर बना लेगी और जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी तो महज 82 रन पर ही ढेर हो गए और गुजरात ने 62 रनों से यह मैच जीत लिया।
Herald