Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: ये दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दुबई हो या मुंबई मिलकर छुड़ाते है छक्के, गेंदबाज पूछें- ये जोड़ी टूटती क्यों नहीं!

क्रिकेट में कई महान जोड़ियां हुई हैं, जिन्होंने लंबे समय तक एक साथ एक ही टीम के लिए खेलते हुए कई बेहतरीन साझेदारियां की हैं. फिलहाल यहां बात सिर्फ बल्लेबाजों की हो रही हैं। य़े कमाल की जोड़ी है डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श (David Warner-Mitchell Marsh Partnership) की. टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दो बेहद ताकतवर बल्लेबाज. इन दोनों ने पिछले 7 महीनों के भीतर दो ऐसी जबरदस्त साझेदारियां कर डाली हैं, जिसने उनकी टीम को मुश्किल मैचों में आसान जीत दिला दी. पहले बात दिल्ली कैपिटल्स के लिए इनके योगदान की, जिसने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को प्लेऑफ की होड़ में बनाये रखा है। 
Aaa
 ऐसी जोड़िया अक्सर अपनी टीमों के लिए कई मैच जीताती रहती हैं और रिकॉर्ड बनाती हैं. फिर कुछ खिलाड़ियों के बीच संयोग से ऐसी जोड़ी बन जाती हैं, जो अलग-अलग टीमों में जाकर भी एक साथ खेलते दिखते हैं और कभी-कभार ही सही, लेकिन खेल का रुख पलटने वाली साझेदारियां कर डालते हैं. फिलहाल एक ऐसी जोड़ी है दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में, जो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (Australian Cricket Team) से निकलकर आई है और पिछले कुछ महीनों से धमाल मचा रही है. चाहे दुबई हो या मुंबई, इनके धमाके के सामने गेंदबाज नहीं टिक पा रहे हैं।
* 6 महीने पहले दुबई में लहराया था परचम :
ये तो बात थी मुंबई की. अब थोड़ा फ्लैशबैक में जाते हैं और पहुंचते हैं सीधे दुबई. तारीख थी 14 नवंबर और मौका था टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल. ये वो फाइनल था, जिसमें पहुंचने के लिए किसी ने भी ऑस्ट्रेलिया को दावेदार नहीं माना था, लेकिन अच्छी गेंदबाजी और डेविड वॉर्नर की हैरतअंगेज बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ये कर दिखाया. फिर फाइनल में उनका सामना अपने पड़ोसी न्यूजीलैंड से हुआ. कीवी टीम ने 173 रनों का मुश्किल लक्ष्य खड़ा किया. जैसा दिल्ली के मामले में हुआ, कुछ वैसा ही ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले हो चुका था. टीम के कप्तान और ओपनर एरॉन फिंच जल्दी आउट हो गए और धुरंधर गेंदबाजों वाली न्यूजीलैंड के सामने वॉर्नर और मार्श थे. दोनों ने तीसरे ओवर में साझेदारी शुरू की और जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ा दीं। 
Aa
* मुंबई में दिखा ऑस्ट्रेलियाई जादू :
बुधवार 11 मई को नवी मुंबई में राजस्थान रॉयल्स को 160 रनों पर रोकने के बाद दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही थी और दूसरी ही गेंद पर ओपनर केएस भरत पवेलियन लौट गए. ऐसे में टीम को एक जुझारू साझेदारी की जरूरत थी. दिल्ली के ऑस्ट्रेलियाई कोच और पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉन्टिंग इस टीम में मिचेल मार्श को उसी तरह नंबर 3 पर इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे हाल के वक्त में ऑस्ट्रेलिया ने किया. ऑस्ट्रेलिया को इसके अच्छे परिणाम मिले और दिल्ली को भी मिल रहे हैं।


Herald