Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: बैंगलोर ने धोनी की टीम को हराकर भरी उड़ान, कराया हैदराबाद को तगड़ा नुकसान!

IPL की पिच पर जब तक कुछ क्लियर नहीं तब तक कुछ भी कहना सही नहीं. क्योंकि कब किस टीम का गणित बिगड़ जाए कहा नहीं जा सकता. अब हैदराबाद को ही ले लीजिए, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की जीत का खामियाजा भुगतना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैैंगलोर ने जो खुद के लिए संजीवनी ढूढ़ी है, उसने उसके लिए बड़ा काम किया है. इस संजीवनी को हासिल कर उसने अपने प्ले ऑफ के दावे को मजबूती दी है. साथ ही अंक तालिका की टॉप फोर टीमों में भी जगह बनाने में सफल रही है।
पुणे में खेले मुकाबले में बैंगलोर ने तो चेन्नई का खेल बिगाड़ दिया लेकिन साथ ही पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का स्थान भी हिला दिया. साथ प्लेऑफ की रेस में बनी टॉप फोर टीमों का समीकरण भी अब बदल गया है।
Rcb
* चेन्नई हार के बाद भी अपने स्थान पर :
पॉइंट्स टेबल में टॉप के दो स्थान पर दो नई टीमों का दावा है. गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर है. वहीं IPL की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है. इधर बैंगलोर से मिली हार के बाद चेन्नई के प्ले ऑफ खेलने का ख्वाब तो डगमगा ही चुका है. साथ ही वो अंक तालिका में भी अपने 9वें स्थान पर चुंबक की तरह चिपक गए हैं. अब तक 10 मैच खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 3 जीत नसीब हुई है. यानी बैंगलोर वाली हार उनकी 7वीं हार रही।
* चेन्नई को हराकर, हैदराबाद को पहुंचाया नुकसान :
Rcb
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर चार पर अपना कब्जा जमा लिया है. नंबर चार का स्थान पहले सनराइजर्स हैदराबाद का था. लेकिन, चेन्नई पर बैंगलोर की जीत के बाद उसे अब ये गंवाना पड़ा है. चेन्नई पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स के अब तक खेले 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद पहले 10 अंक लिए नंबर चार के स्थान पर थी. हालांकि, चौथे से 5वें स्थान पर खिसकने के नुकसान के बाद भी हैदराबाद के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले 2 मैच कम खेले हैं. उसने अब तर सिर्फ 9 मैच ही खेले हैं, जिनमें 5 जीते और 4 हारे हैं।


Herald