Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के निराशाजनक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी कप्तान ने किया ट्वीट, जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं. करीब ढाई साल से उन्होंने कोई शतक नहीं बनाया है। कुछ समय पहले तक विराट कुछ बड़े स्कोर बनाते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि वह भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन जब उन्हें दूसरे वनडे मैच में मौका मिला तो वह एक बार फिर वही कहानी दोहराते हुए सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इस बुरे वक्त में जहां कई दिग्गजों ने कोहली का साथ दिया वहीं कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए सलाह भी दी है.


इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम कोहली के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कोहली के साथ अपने मजबूत रिश्ते को जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। बाबर ने कोहली को मजबूत रहने को कहा है। पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को पोस्ट के जरिए समझाया कि टेंशन मत लो, ये बुरा दौर जल्द गुजर जाएगा. बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में कोहली कंधे पर हाथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कैप्शन में लिखा- ''यह (बुरा दौर) भी गुजर जाएगा. मजबूत रहो।''

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला गया था। 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 146 रन ही बना सकी और 100 रनों के अंतर से मैच हार गई। इस मैच में चोट के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली एक बार फिर फीके नजर आए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और केवल 16 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने तीन चौके लगाए।



Herald