Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धिमान साहा ने छोड़ी बंगाल टीम, अब खेलेंगे इस टीम के लिए

नई दिल्ली: अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने बंगाल क्रिकेट टीम से पूरी तरह अपना नाम वापस ले लिया है। उसे एनओसी भी मिल गई है। अब प्रशंसक साहा को घरेलू क्रिकेट में त्रिपुरा क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए देखेंगे। यानी साहा अब त्रिपुरा की टीम से जुड़ेंगे।

पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के संयुक्त सचिव किशोर दास ने कहा है कि रिद्धिमान साहा हमारी त्रिपुरा टीम के साथ खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। किशोर दास ने कहा, "हमने रिद्धिमान साहा के साथ चर्चा की है। वह हमारी राज्य टीम के लिए खेलने के लिए सहमत हुए हैं। वह न केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे बल्कि टीम के साथ सलाहकार के रूप में भी रहेंगे।" टीसीए को उम्मीद है कि विकेटकीपर बल्लेबाज साहा 15 जुलाई तक करार पर दस्तखत कर देंगे।
 
उन्होंने आगे कहा, "रिद्धिमान साहा को त्रिपुरा टीम का कप्तान बनाया जाएगा या नहीं। इस मामले में फैसला आपसी सहमति के बाद ही लिया जाएगा।" साफ है कि साहा अब अगले रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में त्रिपुरा के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।



Herald