Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Eng: एजबेस्टन टेस्ट शुरू, भारत ने खोया शुभमन गिल का शुरुआती विकेट

नई दिल्ली: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू हो गया है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी सौंपी। भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है. चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है और भारत ने भी पारी की शुरुआत के बाद शुभमन गिल (17) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने पहला ओवर फेंका, जिसमें 4 रन आए।

पिछले साल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। कोरोना के चलते पांचवां टेस्ट कैंसिल कर दिया गया, जो अब हो रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है. बुमराह पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को हराकर स्वदेश वापसी कर रही है.
 
टीम इंडिया: शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह (कप्तान)।

इंग्लैंड टीम: एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।



Herald