दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में अपने शानदार कमबैक से बेहद खुश हैं। यही वजह है कि उन्होंने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट डाला।
हार्दिक ने चार साल पहले एशिया कप के दौरान ही चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाने की अपनी तस्वीर शेयर की। दूसरी तरफ बीते रात हुए मुकाबले की तस्वीर साझा की गई। भावुक हार्दिक ने साथ में लिखा, “सेटबैक से बड़ा कमबैक होता है।” यानी जीवन में बड़ी ठोकर लगने से ज्यादा अहम वापसी है।
We fought. We fought real hard! And we’ll keep fighting 🇮🇳 pic.twitter.com/7esrZxg74l
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 28, 2022
हार्दिक के इस ट्वीट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान करीब 200 की स्ट्राइकरेट से 17 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी के दौरान भी हार्दिक ने तीन विकेट निकाले। उन्होंने मैदान पर संयम का परिचय दिया। मुश्किल वक्त पर जूनियर पांड्या ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई और अंत तक जमे रहे। जीत का छक्का लगाने के बाद ही वो वापस लौटे।
Herald