Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाम्बे के खिलाफ की प्लेइंग XI की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की 13 महीने बाद ऑस्ट्रलेियाई टीम में वापसी हुई है। 

स्टार्क ने जुलाई 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में अपना पिछले मैच खेला था। स्टार्क रविवार को वनडे में अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने वनडे में अब तक 22.45 की औसत और 26.1 के स्ट्राइक रेट से 195 विकेट चटकाए है। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जिम्बाब्वे को रविवार, 28 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के तीनों मैच टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा वनडे 31 अगस्त को और तीसरा तथा अंतिम मुकाबला 03 सितंबर काे होगा। 



Herald