Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभमन गिल की तारीफ़ में युवराज सिंह के ट्वीट पर कमेंट कर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और सीरीज के आखिरी वनडे मैच में अपने इंटरनेशनल शतक का खाता भी खोल लिया। शुभमन ने सोमवार को खेले गए मैच में ताबड़तोड़ 130 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए। शुभमन गिल की तारीफ में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक ट्वीट किया, जिस पर देर रात ऋषभ पंत ने भी कमेंट कर डाला। 

d

अब इस कमेंट को लेकर पंत ट्रोल हो रहे हैं। युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'फाइनली! शुभमन गिल तुम शानदार खेले, तुम सच में इस शतक के हकदार थे। पहले शतक के लिए बधाई, और भी बहुत आएंगे यह तो बस शुरुआत है।'

युवी के इस ट्वीट पर पंत ने कमेंट में लिखा, 'पाजी ऐसा क्या समझाया इसको मान ही नहीं रहा।' दरअसल युवी का यह ट्वीट गिल के शतक के तुरंत बाद का था, जबकि पंत ने इस पर काफी देर रात में जवाब दिया। 

f

जिसको लेकर फैन्स पंत को ट्रोल करने लगे। आपको बता दें कि पंत इस दौरे पर नहीं आए थे, लेकिन एशिया कप 2022 के साथ वह मैदान पर वापसी करेंगे। गिल ने इस सीरीज के दौरान तीन पारियों में 122 की औसत से 245 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।



Herald