Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभमन गिल ने रैंकिंग में लगाईं बड़ी छलांग

टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शुभमन गिल बुधवार को जारी ICC वनडे रैंकिंग में 45 पायदान की बड़ी छलांग के साथ 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 22 वर्षीय शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की ODI सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरारे में अंतिम मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।

गिल ने 97 गेंद में ताबड़तोड़ 130 रन ठोंके थे। रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 744 के रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपने पांचवें स्थान पर बरक़रार हैं। कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेली थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में रेस्ट दिया गया था।

वह छठे पायदान पर काबिज हैं। हालांकि, अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को एक पायदान का नुकसान हुआ। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन मैचों में 154 रन बनाए थे। इस बल्लेबाज़ ने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह 12वें पायदान पर खिसक गए।



Herald