रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया जब बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके समक्ष चुनौती एशिया कप के सुपर-4 में अपनी जगह बनाने की होगी. हालांकि इस मैच को जीतना हिटमैन के लिए ज्यादा मुश्किल भी नजर नहीं आता है क्योंकि भारत जैसी मजबूत टीम के सामने हॉन्ग कॉन्ग की कोई बिसात नहीं है।
हालांकि इस मैच में रोहित भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर देंगे. वो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा को पूर्ण रूप से भारतीय टी20 टीम की कमान मिले अभी एक साल का वक्त भी पूरा नहीं हुआ है। इतने कम समय में शर्मा जी इस फॉर्मेट में सर्वाधिक जीत के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर चुके हैं।
शर्मा ने 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कमान संभाली है। इनमें से 30 मैचों में वो जीत दर्ज कर चुके हैं। उधर, विराट कोहली ने 50 मैचों में टीम का नेतृत्व कर भारत को 30 जीत दिलाई थी। जीत के प्रतिशत के मामले में हिटमैन का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अगर भारत जीत दर्ज करता है तो रोहित पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ देंगे।
Herald