Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को लगी चोट, रॉयल लंदन कप से हुए बाहर

वारविकशायर के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट के कारण सोमवार रात रॉयल लंदन कप से बाहर होना पड़ा है। काउंटी क्रिकेट क्लब वार्विकशायर ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। पांड्या ने जुलाई में रॉयल लंदन कप के लिए वारविकशायर के साथ करार किया था। 

पांड्या को 17 अगस्त को नॉटिंघमशायर के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए भी नहीं उतरे थे। वह रविवार को डरहम के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। वारविकशायर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि की है कि ऑलराउंडर तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेगा और टीम के नॉकआउट चरणों में पहुंचने पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

बयान में कहा गया, "डॉक्टरों के परामर्श के बाद पांड्या के तीन सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है और इसलिए वारविकशायर के नॉकआउट चरण में पहुंचने पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।" क्रिकेट के निदेशक पॉल फारब्रेस ने कहा, "टूर्नामेंट के बचे भाग के लिए क्रुणाल को खोना निराशाजनक है, लेकिन वह हमारी शुभकामनाओं के साथ क्लब से जा रहा है।''

वहीं क्रुणाल पांड्या के भाई हार्दिक पांड्या इस समय आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक्शन में होंगे। 



Herald