Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने हार्दिक पांड्या को लेकर कही ये बड़ी बात

अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक बयान दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मैच से पहले राशिद खान ने कहा है कि अगर आपके पास हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है तो ये कप्तान के लिए बहुत सारे विकल्प देता है। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के साथ खेलने वाले ऑलराउंडर राशिद खान ने कहा, "अगर आपके पास टीम में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं तो यह कप्तान को बहुत सारे विकल्प देता है। उनकी मेहनत रंग लाई है। पिछले साल(इसी साल) जब मैं उनके साथ खेला था, तो मुझे लगता है कि उन्होंने आईपीएल में एक कप्तान के रूप में काफी सुधार किया है। जब किसी खिलाड़ी को इस तरह की जिम्मेदारी मिल जाती है तो वह उसे एक बेहतर खिलाड़ी बनाता है।"



Herald