Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Hk: मैच हारने के बाबजूद भी इस खिलाड़ी ने जीता अपनी गर्लफ्रेंड का दिल

बुधवार 31 अगस्त को भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का चौथा मैच खेला गया। इस मैच में हॉन्ग कॉन्ग को हार मिली, लेकिन इस टीम के एक क्रिकेटर की लव स्टोरी को नया आयाम मिल गया। जी हां, हॉन्ग कॉन्ग टीम के बल्लेबाज किंचित शाह ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और गर्लफ्रेंड ने इसका जवाब Yes के रूप में दिया।  

b

दरअसल, मैच के बाद किंचित शाह ड्रेसिंग रूम से होते हुए स्टैंड में पहुंचे, जहां उनकी गर्लफ्रेंड मैच देख रही थी। हालांकि, गर्लफ्रेंड को निराश हाथ लगी, क्योंकि हॉन्ग कॉन्ग की टीम हार गई थी, लेकिन गम के आंसू कब खुशियों के आंसुओं में तब्दील हो गए पता ही नहीं चला। किंचित शाह गर्लफ्रेंड से मिले और उनकी जीएफ उनसे गले मिलना चाहती थी, लेकिन किंचित शाह घुटने पर बैठ गए। 

h

किंचित शाह ने गर्लफ्रेंड से बोला कि will you Marry me? इसे देखकर वो हैरानी थीं और उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा कोई भरोसा नहीं था कि ऐसा करोगे। किचिंत ने दोबारा पूछा कि will you marry me? इसके बाद गर्लफ्रेंड ने कहा, 'of course!. इसके बाद किचिंत ने गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई और इस तरह दोनों की सगाई हजारों लोगों के बीच हो गई। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी ताली बजाकर उनको बधाई दी। 



Herald