अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले टी20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित (स्टैंडिंग) टिकट जारी कर दिये हैं। इस मैच के आम टिकट फरवरी में पांच मिनट के भीतर ही बिक गए थे।
इसके 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में उपलब्ध हैं और 'पहले आओ , पहले पाओ' के आधार पर बेचे जायेंगे।
आईसीसी ने कहा ,'इन टिकटों से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक प्रशंसक इस मैच को देख सके। आईसीसी हॉस्पिटेलिटी और आईसीसी टैवल एंड टूर्स कार्यक्रम के जरिये सीमित संख्या में पैकेज भी उपलब्ध हैं।'
आयोजक 16 अक्टूबर को पहले मैच से पूर्व पुन: बिक्री का प्लेटफॉर्म भी शुरू करेंगे। आईसीसी ने कहा कि जो प्रशंसक पहले टिकट बुक करने से चूक गए हैं, वे अभी भी टिकट ले सकते हैं। बच्चों की टिकट पांच डॉलर से और बड़ों की 20 डॉलर से उपलब्ध है। आईसीसी ने बताया कि 'टी20 विश्व कप फाइनल के लिए टिकट अभी भी आईसीसी पुरुष उपलब्ध हैं, जो 13 नवंबर को एमसीजी में भी खेला जाएगा।'
बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप आगाज 22 अक्टूबर से मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। भारत अपने अभिया का आगाज 23 तारीख को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ दो क्वालीफाईंग टीम से भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज में भारत को कुल 5 मुकाबले खेलने हैं।
Herald