टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई है, जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि अन्य दो मैच 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की अगुवाई केएल राहुल करेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान जिम्बाब्वे टीम के मुख्य कोच डेव ह्यूटन ने टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है. ह्यूटन ने कहा है कि भारत को अपनी टीम को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज में हराया है। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम पूरी ताकत से भारत से भिड़ेगी. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और अब वे टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे की टीम इस समय डेव ह्यूटन के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ह्यूटन ने कहा है कि टीम इंडिया को उन्हें हल्के में लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनकी टीम में भारतीय टीम को मात देने की ताकत है. उन्होंने कहा, ''हमें हल्के में न लें, हम भारत को हरा सकते हैं.'' हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग उतनी ही शानदार है, जितनी मेरे समय से पहले थी. इसके अलावा हमारे पास कुछ बल्लेबाज हैं जो वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Herald