भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3500 रन बनाने की उपलब्धि दर्ज हो गई है।
उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में बुधवार को यह उपलब्धि हासिल की। रोहित अपनी पारी के दौरान एक रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल मेंस क्रिकेट में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
भारतीय कप्तान ने 32.11 की औसत ये रन बनाए हैं। उनसे पहले वुमेंस क्रिकेट में ये उपलब्धि न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने अपने नाम की हुई है। रोहित ने हॉन्क कॉन्ग के खिलाफ 21 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। भारतीय कप्तान को आयुष शुक्ला ने एजाज खान के हाथों कैच कराया।
Herald