Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी 20 रैंकिंग में इन दो खिलाडियों को मिला फायदा

एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा को मिला है। 

दोनों को टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इसका फायदा मिला है। विराट कोहली ने पिछले करीब तीन सालों में अपनी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी, यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहली सेंचुरी भी थी। 

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट ने 14 पायदान की छलांग लगाई और 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे वनिंदु हसरंगा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।



Herald