टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने बुधवार 31 अगस्त को जमकर आग उगली। सूर्यकुमार यादव ने एक ही ओवर में चार छक्के भी जड़े। उन्हीं की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने विशाल स्कोर बनाया, जिसकी वजह से टीम को जीत मिली और टीम इंडिया एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पहुंच गई।
इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके अलावा वे संयुक्त रूप से इस मामले में पहले स्थान पर भी हैं, क्योंकि उनसे पहले अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे। इस तरह सूर्यकुमार यादव उनके साथ इस रिकॉर्ड को साझा किए हुए हैं।
Herald