Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2022: पाकिस्तान को हरा एशिया की चैंपियन बनी श्रीलंका,मदुशान-हसरंगा बने हीरो

भानुका राजपक्षे की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद वानिडु हसरंगा और प्रमोद मदुशान की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप 2022 फाइनल जीता. श्रीलंकाई टीम छठीं बार एशिया कप चैंपियन बन चुकी है। 

हसरंगा ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए, गौरतलब है ये तीनों विकेट उन्होंने 17वें ओवर में ही लिए. वहीं मदुशान ने चार ओवर में 34 रन देकर चार सफलताएं हासिल की. जिसकी बदौलत पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 

इससे पहले पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भानुका राजपक्षे की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने एशिया कप 2022 फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/6 का स्कोर बनाया था। 

राजपक्षे ने 45 गेंदो पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसकी मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 171 रन को ठोस लक्ष्य रखा था। 



Herald