भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पीठ की समस्याओं के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ ए सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें, भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच बेंगलुरु में तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।
प्रसिद्ध इस टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। क्रिकबज को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि कृष्णा की पीठ में ऐंठन है और वह किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।तीन टेस्ट मैच की सीरीज के अगले दो मुकाबले 8 और 15 सितंबर से खेले जाने हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। मगर माना जा रहा है कि इस पर फैसला लेने से पहले वीवीएस लक्ष्मण की अध्यक्षता वाले टीम प्रबंधन से सलाह मशविरा किया जा सकता है।
Herald