Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा,सर्जरी सफल रही- रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एशिया कप 2022 में घुटने की चोट के कारण बाहर हुए थे। टूर्नामेंट से हटने के कुछ दिन बाद ही जडेजा ने अपने घुटने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारत के चोटिल हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने मंगलवार को कहा कि उनके दाहिने घुटने का आपरेशन सफल रहा है और वह जल्दी ही 'रिहैबिलिटेशन' शुरू करेंगे। जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हैं ।

जडेजा ने अस्पताल से फोटो के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''सर्जरी सफल रही। कई लोगों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देना है । बीसीसीआई, मेरे साथी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो , डॉक्टर और प्रशंसक। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट में वापस आने की कोशिश करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।''



Herald