Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वन डे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे शिखर धवन

भारतीय टीम के सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे पर आ रही है और यहां वह 3-3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि धवन को एक बार फिर वनडे सीरीज की कमान सौंपी जाएगी। धवन को कप्तानी देने का मतलब साफ है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

दरअसल सिलेक्टर्स चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम के खिलाड़ियों को सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही खिलाया जाए और उन्हें वनडे फॉर्मेट से दूर रखा जाए। इससे खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट भी हो सकेगा और वह एक ही फॉर्मेट पर अपना फोकस बनाए रखेंगे। 



Herald