Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफरीदी ने दिया विराट को सन्यास का ज्ञान,अमित मिश्रा ने दिया जबाब

वैसे तो दुनिया में कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिन्होंने संन्यास के बाद वापसी की और अपनी टीम के लिए मैच भी खेले, लेकिन पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने तो यह इतनी बार किया कि जब भी ऐसी कोई बात होती है, उनका नाम सुर्खियों में जरूर आता है। 

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने हाल ही में विराट कोहली को भी संन्यास को लेकर ज्ञान दिया, लेकिन इसका जवाब उन्हें मिला टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा से। अमित मिश्रा ने ट्विटर के जरिए अफरीदी को ऐसा जवाब दिया, जो वायरल हो गया है।


ख़बरों के अनुसार अफरीदी के विराट कोहली के संन्यास के लेक्चर वाली खबर को ट्विटर पर शेयर हुई है। इस पर अमित मिश्रा ने बिना देरी किए जवाब में लिखा, 'प्रिय अफरीदी, कुछ लोग सिर्फ एक बार रिटायर होते हैं, तो विराट कोहली को इन सब में मत घसीटो।'



Herald