Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की उपकप्तान राचेल हेन्स ने की संन्यास की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की उपकप्तान और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता राचेल हेन्स ने गुरुवार (15 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 

35 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज ने यह भी पुष्टि की कि आगामी महिला बिग बैश लीग उनका आखिरी घरेलू सीजन होगा। एक दशक से अधिक के करियर में हेन्स ने 84 T20I, 77 ODI और 6 टेस्ट मैच देश के लिए खेले हैं। 

2009 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहीं राचेल हेन्स ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है, "कई लोगों के समर्थन के बिना इस स्तर पर खेलना संभव नहीं है। क्लब, राज्य, कोचों, परिवार और दोस्तों से, मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने क्रिकेट के दिनों में मेरी मदद की। विशेष रूप से, मैं अपने माता-पिता इयान और जेनी और पार्टनर लिआ को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।" 



Herald