Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना के तूफ़ान में उडी इंग्लैंड टीम, बुरी तरह हराकर T20 सीरीज में की बराबरी

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड टीम ने जीता था। 

लेकिन मंगलवार 13 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर तीन मैचों की टी20आई सीरीज में बराबरी कर ली। इस मैच में स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत को 8 विकेट से जीत मिली। 

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने पहला मुकाबला 9 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मैच 15 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। 



Herald