Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Viral Video: कुछ इस तरह मनाया श्रीलंका ने जीत का जश्न

एशिया कप की जब शुरुआत हुई तो उसे इस खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा था। टूर्नामेंट में कई क्रिकेट पंडित तो उसे अफगानिस्तान से भी कमजोर आंक रहे थे। लेकिन इस टीम ने अपना जज्बा दिखाते हुए हर प्रतिद्वंद्वी को मात दी और आखिरकार फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। 


इस जीत के बाद उसके खिलाड़ियों ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पवेलियन से लेकर अपने होटल तक खूब जश्न मनाया और जमकर डांस किया, सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उसके इस जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं। 


श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ियों को बल्ले से सलामी दी जा रही है। इसके साथ ही आतिशबाजी के साथ ढोल के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। जश्न में विजेता टीम के बाकी खिलाड़ी भी नाच भी रहे हैं। 



Herald