Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

38 साल के हुए इरफान पठान, पढ़ें उनकी जिंदगी से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का आज जन्मदिन है. इरफान पठान का जन्म आज ही के दिन 1984 को गुजरात के वडोदरा शहर में हुआ था। इरफान पठान ने अपना बचपन अपने भाई युसूफ पठान के साथ क्रिकेट खेलते हुए बिताया और बड़े होकर दोनों भाइयों ने टीम इंडिया में जगह बनाई।

इरफान पठान उम्र में यूसुफ से छोटे थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपने भाई से पहले यह मुकाम हासिल किया। इरफान पठान गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही शानदार थे और इसी वजह से टीम में उनका ज्यादा प्रभाव था। हरभजन के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने इरफान पठान, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ किया ये शानदार कारनामा


बेशक आज इरफान पठान के पास सब कुछ है, लेकिन एक समय था जब मकर संक्रांति से पहले इरफान पठान को पतंग बेचनी पड़ती थी। इरफान पठान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी पहली कमाई पतंग बेचकर होती थी। इरफान पठान ने कहा था कि उन्होंने लगभग 250 पतंगें बेचीं, और बदले में उन्हें 79 रुपये मिले। हालांकि यह उनका व्यवसाय नहीं था, लेकिन उन्होंने पॉकेट मनी के लिए ऐसा किया।



Herald