Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की पहली जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद पारी खेली। फिंच ने 42 गेंदों में नाबाद 31 और स्टोइनिस ने 18 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने अपना अर्धशतक 17 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी में 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर तीन विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टोइनिस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट दिया और ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ी जीत दर्ज की. उनका मैदान में उतरना मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है।

ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का अहम विकेट 26 रन पर गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 11 रन बनाए और तिक्ष्णा की गेंद पर शनाका ने उनका कैच लपका। जिसके बाद मिचेल मार्श को धनंजय ने राजपक्षे के हाथों कैच आउट करा दिया। मार्श ने 17 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर करुणारत्ने का शिकार बने। भंडारा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका।


श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 45 गेंदों में 40 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 26 रन बनाए। अंत में चरित असलांका (25 गेंदों में 38 रन) और चमिका करुणारत्ने (7 गेंदों में 14 रन) ने तेजी से रन बनाकर टीम को 6 विकेट पर 157 रन पर पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श के अलावा सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। मार्श और स्टोइनिस भी महंगे थे। आखिरी ओवर में पैट कमिंस ने 20 रन लुटाए। इसी वजह से श्रीलंका की टीम 157 रन बनाने में सफल रही।

पिछले साल विश्व कप जीतने वाली कंगारू टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रन के अंतर से हराया था. अब कंगारू टीम ने भी श्रीलंका के खिलाफ जोरदार वापसी की है। वहीं श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को आसानी से हरा दिया, लेकिन इस हार के बाद श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो गई.



Herald