Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs BAN : भारतीय टीम पर फिर से लगने लगा चीटिंग का आरोप, भारत-बांग्लादेश मैच के बीच हुआ ऐसा काम

IND vs BAN : दोस्तों t20 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच एडिलेड में मैच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और यह मुकाबला काफी रोमांचक बना दिया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में भारत की टीम यह मैच 5 रन से जीतने में सफल हो गई। लेकिन इसी बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम के फैंस ने भारत को फिर से चीटर की उपाधि देते हुए ट्विटर पर #Cheating चला दिया।

IND vs BAN : भारतीय टीम पर फिर से लगने लगा चीटिंग का आरोप, भारत-बांग्लादेश मैच के बीच हुआ ऐसा काम

IND vs BAN : इस वजह से लग रहा है आरोप

आपको बता दें कि आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट दिया इसमें भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उसके बाद में जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो लिटन दास ने काफी आक्रामक खेल दिखाते हुए मात्र 7 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 66 रन पर 0 विकेट पर पहुंचा दिया था। इसके बाद जब बारिश हुई तो मैच में काफी बदलाव हुए और डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को अब 16 ओवर में 151 रन ही बनाने थे। इस हिसाब से बांग्लादेश काफी आगे था। लेकिन गीली आउटफील्ड के चलते बांग्लादेश के कप्तान मैच वापस शुरू नही करवाना चाहते थे।

 

IND vs BAN : फैंस हुए नाराज

बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम के फैंस इस वाक्या से काफी निराश हुए। उनका कहना है कि गीली आउटफील्ड के चलते भारत की टीम को काफी फायदा हुआ है और बांग्लादेश की टीम यह जीता हुआ मैच हार गई। बताया जाता है कि भारत और पाकिस्तान के मैच में भी यही अंपायर थे और उन्होंने ही नो बॉल वाला वह फैसला दिया था। जिसके चलते इन दोनों टीमों के फैंस कहते हैं कि भारतीय टीम ने इस अंपायर को खरीद लिया है और इसी वजह से यह उनके तरफ फैसले करते हैं।

IND vs BAN : लिटन दास के आउट होते ही बदला मैच

बारिश रुकने के बाद बांग्लादेश को आखिरी 9 ओवर में 85 रन बनाने थे और अभी भी क्रीज पर मौजूद थे तथा बांग्लादेश के हाथों में पूरे 10 विकेट थे। ऐसे में लग रहा था कि बांग्लादेश आसानी से जीत जाएगा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तो एक रन आउट के चलते लिटन दास को आउट किया और बाद में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को आउट करके चले गए। अंत में यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ लेकिन भारत 5 रन से यह मैच जीत गया। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 2–2 विकेट लिए और शमी ने एक विकेट लिया।

 

The post IND vs BAN : भारतीय टीम पर फिर से लगने लगा चीटिंग का आरोप, भारत-बांग्लादेश मैच के बीच हुआ ऐसा काम appeared first on Rajasthan Trend.



Herald