Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA मैच के दौरान चहल ने लिया अंपायर से पंगा, मार दिया घुसा, वीडियो हुआ वायरल…!!!

Yujvendra Chahal : दोस्तों विश्वकप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में चहल (Yujvendra Chahal) को जगह नहीं दी गई थी लेकिन फिर भी चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अंपायर को घुसा मारते हुए नजर आ रहे हैं। आइए हम आपको इस वीडियो की असलियत बताते हैं।

IND vs SA मैच के दौरान चहल ने लिया अंपायर से पंगा, मार दिया घुसा, वीडियो हुआ वायरल…!!!

Yujvendra Chahal : चहल ने अंपायर को मारा मुक्का

दोस्तों साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में युजवेद्र चहल को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। वह वाटर बॉय बने हुए थे। यह वीडियो उस समय का है जब मैच में ब्रेक चल रहा था। आपको तो पता ही होगा की चहल एक मजाकिया इंसान है तो उन्होंने इस ब्रेक में अंपायर से ही मस्ती करनी शुरू कर दी। उन्होंने अंपायर को मजाक में ही मुक्का मरने की एक्टिंग की है। चहल (Yujvendra Chahal) का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है और सब इसको एंजॉय कर रहे है।

IND vs SA मैच के दौरान चहल ने लिया अंपायर से पंगा, मार दिया घुसा, वीडियो हुआ वायरल…!!!

Yujvendra Chahal : विश्व कप में नहीं खेलें हैं अभी तक एक भी मैच

युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह तो दी गई है लेकिन उनको अभी तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया। उनकी जगह अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को टीम में रखा गया है। युजवेंद्र चहल (Yujvendra Chahal) भी काफी अनुभवी खिलाड़ी है और भारत को काफी मैच जिताए है। T20 क्रिकेट में तो वो और भी घातक गेंदबाजी करते है। अब तक उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 85 इंटरनेशनल विकेट लिए है।

T20 world cup : भारत जीत सकती है वर्ल्ड कप

इस समय देखा जाए तो भारतीय टीम काफी मजबूत है और वह हर बार को तरह इस बार भी वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। भारत ने अभी तक अपने ग्रुप में 3 मुकाबले खेले है जिनमे उसने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के काफी करीब आकर हार गई। लेकिन अभी भी भारत सेमीफाइनल में जा सकती है और वर्ल्ड कप भी जीत सकती है। भारत ने अपना एकमात्र T20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

The post IND vs SA मैच के दौरान चहल ने लिया अंपायर से पंगा, मार दिया घुसा, वीडियो हुआ वायरल…!!! appeared first on Rajasthan Trend.



Herald