Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 World Cup: एडिलेड में भारी बारिश, रद्द होगा IND-BAN मैच? ​​​​​​​

मेलबर्न: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का अगला मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ है. अगर भारत यहां जीत जाता है तो सेमीफाइनल में उसकी राह आसान हो जाएगी, ऐसे में हर किसी की निगाह इस मैच पर है. एडिलेड में होने वाला मैच खराब मौसम के साये में है क्योंकि मंगलवार को भारी बारिश हो रही है जो मुश्किलें खड़ी कर सकती है.


भारत और बांग्लादेश के बीच मैच भारतीय समय के अनुसार बुधवार (2 नवंबर) को दोपहर 1.30 बजे शुरू होना है। अब जबकि मंगलवार को लगातार बारिश हो रही है, बुधवार को मौसम साफ हो सकता है। लेकिन, इस समय ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह का माहौल है, उससे उबरना मुश्किल लग रहा है। बुधवार के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो बारिश की संभावना करीब 20 फीसदी है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस ICC T20 वर्ल्ड कप में कई मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं, जिससे पॉइंट टेबल पर काफी खलबली मच गई है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए बारिश विलेन बनकर नहीं आनी चाहिए और सेमीफाइनल की राह मुश्किल नहीं होनी चाहिए. इसलिए भारतीय प्रशंसक लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और मौसम पर नजर रख रहे हैं।



Herald