स्पोर्ट्स डेस्क। लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला गया भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला में 118 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। वहीं इंग्लैंड ने जीत के साथ एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। आपको बता दें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 292 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के अनुसार 40 रनों की बढ़त मिली थी ।
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की और टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की दूसरी पारी 345 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में केएल राहुल ने 224 गेंदों पर 149 रन बनाये उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पंत ने 146 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी खेली। पंत ने 15 चौके और चार छक्के लगाए थे। लेकिन का शतक भारत को जीत नहीं दिला सका। बता दें, आदिल रशीद ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड पर हार का संकट डाल दिया ।
इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर भारी नजर आये। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन 45 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने मोहम्मद शमी को बोल्ड करके अपना 564वां विकेट लिया और इस तरह से ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़कर विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने। सैम कुरेन और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिये।
वहीं आपको बता दें अपने आखिरी टेस्ट में एलिस्टेयर कुक ने 286 गेंदों पर 147 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। खबरे ये भी आ रही है संन्यास के बाद कुक कमेंटरी में हाथ आजमाना चाहते है।
Herald