Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया विश्वकप 2019 के लिए सबसे महत्वपूर्ण

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने जहाँ टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रोका था वहीं टेस्ट सीरीज में 2-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका था जब टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम की हो। अब टीम पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

रोहित शर्मा ने की प्रेस कांफ्रेंस

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे से पहले पत्रकारों से बात की। यहाँ उन्होंने यहाँ साफ़ कर दिया की विश्व कप के लिए अभी भी टीम में किसी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं है। रोहित ने कहा

“किसी की भी अभी इंग्लैंड जाने की गारंटी नहीं है। हमें प्राइम फॉर्म में रहना होगा। हर खिलाड़ी जो विश्व कप में भाग लेता है, इस बात से अवगत हैं कि उसे प्रदर्शन करते रहने की जरूरत है। हमें विश्व कप के लिए तैयार रहने की जरूरत है।”

धोनी को बताया महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल फॉर्म से जूझते रहे। वनडे में उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा था। इसी वजह से उन्हें टी-20 टीम से बाहर भी कर दिया गया था। धोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“वर्षों से हमने ड्रेसिंग रूम और मैदान में उनकी उपस्थिति देखी है। उसके साथ होने के कारण टीम में शांति का माहौल रहता है और कप्तान को मदद भी मिलती है। बल्लेबाजी क्रम में नीचे आकर उनका फिनिशिंग टच बहुत महत्वपूर्ण है।”

रोहित का फॉर्म भी जरूरी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रोहित इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन सिमित ओवरों के बल्लेबाज माने जाते हैं। टीम की जीत और हार उनके प्रदर्शन पर काफी निर्भर करेगी। ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वनडे सीरीज में उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रोहित शर्मा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया विश्वकप 2019 के लिए सबसे महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.