भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के ही इस खास अवसर पर हम आपकों पांच ऐसे मैचों के बारे में बताएंगे, जो भारतीय टीम ने सिर्फ और सिर्फ गौतम गंभीर की लाजवाब पारियों के दम पर ही जीते हैं.
आइये डालते हैं गंभीर की उन पांच खास पारियों पर एक नजर :
2009 श्रीलंका-150*

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच साल 2009 में खेले गये कोलकाता वनडे मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए 315 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था.
इस मैच में भारतीय टीम के लिए गौतम गंभीर ने 150 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने यह 150 रन मात्र 137 गेंदों पर बना डाले थे. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले थे. भारतीय टीम ने यह मैच गंभीर की पारी की बदौलत 7 विकेट से जीता था.
टी-20 विश्व कप 2007 फाइनल : 75 बनाम पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2007 का फाइनल मैच भी भारतीय टीम ने गौतम गंभीर की ही शानदार 75 रन की पारी के बदौलत जीता था. गंभीर ने अपनी इस 75 रन की पारी में 54 गेंदों का सामना किया गया था. वहीं उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 8 चौके व छक्के लगाये थे. इस मैच को भारतीय टीम ने 5 रन के अंतर से जीत लिया था.
2010 न्यूजीलैंड-138*

साल 2010 में भारत-न्यूजीलैंड का एक मैच जयपुर में खेला जा रहा था. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 258 रन का स्कोर खड़ा किया था.
भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को गौतम गंभीर की 116 गेंदों पर नाबाद 138 रन की पारी के दम पर 8 विकेट से जीत लिया था. गंभीर ने अपनी इस शानदार पारी में 18 चौके लगाये थे. भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था.
मोहल टेस्ट साल 2008 : 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2008 में एक टेस्ट मैच मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा था. इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गौतम गंभीर ने शानदार 104 रन की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी शानदार पारी से भारतीय टीम को 320 रन से जीत दिला दी थी. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके व एक छक्का लगाया था.
विश्व कप 2011 फाइनल : 97 रन बनाम श्रीलंका

गौतम गंभीर की विश्व कप 2011 की पारी को वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे अच्छी पारियों में से एक माना जाता हैं. 2011 वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंका की टीम ने 274 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य के जवाब में गौतम गंभीर की शानदार 97 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था. गंभीर ने अपनी इस 97 रन की पारी में शानदार 9 चौके लगाये थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर न होते तो 2 विश्वकप समेत ये 5 मैच कभी न जीत पाती भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.